ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों पर स्ट्राइक की।



पोस्ट किया गया: 07 मई 2025 1:44AM पीआईबी दिल्ली द्वारा


कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।


कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है।


हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और प्रकृति में गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।


ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post